292 मरीजों की आंखों की जांच, 33 आपरेशन के लिए चुने गए

यंगमैन एसोसिएशन की तरफ से सिविल अस्पताल के सहयोग से जांच शिविर लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:26 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:26 PM (IST)
292 मरीजों की आंखों की जांच, 33 आपरेशन के लिए चुने गए
292 मरीजों की आंखों की जांच, 33 आपरेशन के लिए चुने गए

संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्त्सर साहिब)

यंगमैन एसोसिएशन की तरफ से सिविल अस्पताल के सहयोग से रविवार को आंखों की जांच और फोको आपरेशन कैंप लगाया गया। श्री हनुमान मंदिर बैंटाबाद में लगाए गए इस कैंप का उद्घाटन नगर कौंसिल के प्रधान नरिदर मुंजाल बिटा अरोड़ा की तरफ से किया गया। उनके साथ समाजसेवी मुकेश कुमार पिटू भठ्ठे वाले भी मौजूद थे। कैंप में सिविल अस्पताल के आंखों के रोगों के माहिर डा. महेंदर हरशप्रीत कौर की तरफ से मरीजों की आंखों की जांच की गई।

एसोसिएशन के प्रधान करमेश अरोड़ा और सचिव रमेश मित्तल ने बताया कि इस कैंप में 292 मरीजों की आंखों की जांच की गई है और इनमें से 33 मरीजों के आपरेशन सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में किए जाएंगे। मरीजों को दवाएं आदि एसोसिएशन की तरफ से मुफ्त दीं गई हैं। कैंप में माता साहिब कौर नरशिग इंस्टीट्यूट की छात्राओं की तरफ से विशेष सहयोग दिया गया।

इस मौके पर कैशियर डा. सतपाल गर्ग, सीडीपीओ पंकज मोरिया, एनजीओ कोआर्डिनेटर अनमोल जुनेजा बब्बलू, रविदर गिलहोत्रा, एलटी शिव गर्ग, मदन लाल बांसल, मनोहर लाल गर्ग, मोहन लाल गर्ग, हरबलास बांसल, दीपक शर्मा, सुनील बांसल, जगदीश राय बांसल, एडवोकेट राजन नारंग, राजिदर कुमार, गुरप्रीत सिंह, कुनाल पुंज आदि भी मौजूद थे। ---------------- 151 लोगों को कंबल व कोट वितरित

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

डेरा सच्चा सौदा ब्लाक मलोट के सेवादार रमेश ठकराल इंसा, अमरजीत सिंह बिट्टा, विजय, तिन्ना, सतपाल, शंभु, शंकर व मोहित भोला इंसा ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा सांझा धाम मलोट में गुरु डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की शिक्षाओं पर अमल करते हुए 151 जरूरतमंद लोगों को सुमन डूमड़ा इंसा के सहयोग से कंबल, कोटियां व कोट वितरित किए गए। वितरण की शुरूआत नगर कौंसिल के वाईस प्रधान वीर राजपाल के अलावा पत्रकार शाम लाल जुनेजा, कृष्ण मिड्डा, संदीप मलूजा, अमन मेहरा, गुरप्यार चौहान व कोआर्डिनेटर मनोज असीजा ने की।

इस अवसर पर वाइस प्रधान वीर राजपाल, कोआर्डिनेटर मनोज असीजा ने डेरा सच्चा सौदा ब्लाक मलोट द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की प्रशंसा की ओर कहा कि कोरोना महामारी दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित करने व वैक्सीनेशन कैंपों में भी ब्लाक की साध-संगत का विशेष सहयोग रहा है।

chat bot
आपका साथी