वाटर व‌र्क्स के टैंक से शव बरामद

गांव बलोच केरा के वाटर व‌र्क्स के टैंक से शव बरामद हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 05:14 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 05:14 PM (IST)
वाटर व‌र्क्स के टैंक से शव बरामद
वाटर व‌र्क्स के टैंक से शव बरामद

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)

गांव बलोच केरा के वाटर व‌र्क्स के पुराने पानी स्टोर करने वाले टैंक में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। मंगलवार की सुबह ग्यान सिंह निवासी बलोच केरा ने पुलिस चौंकी बलोच केरा को सूचना दी कि वाटर व‌र्क्स के पुराने स्टोर टैंक में एक अज्ञात व्यक्ति का शव है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पानी में से निकलवा कर जांच की तो हलातों से पता चला कि उक्त व्यक्ति टैंक में गलती से गिर गया होगा क्योंकि उस टैंक की कोई चारदीवारी नहीं है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं सकी। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 33 साल, कद साढ़े 5 फुट, दाहिने हाथ में कड़ा है और बादामी रंग का तौलिया बांधा हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल मलोट की मोरचरी में रखवा दिता। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी