मुक्तसर साहिब में ठेका कर्मचारियों ने फूंका केंद्र और राज्य सरकार का पुतला

पंजाब के मुक्तसर साहिब में ठेका कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस मौके कर्मचारियों ने दोनों सरकारों का पुतला फूंका। साथ ही ऐलान किया कि 7 अक्टूबर को धुरी में स्टेट हाईवे जाम किया जाएगा।

By ved PARKASH Edited By: Publish:Wed, 05 Oct 2022 10:07 PM (IST) Updated:Wed, 05 Oct 2022 10:09 PM (IST)
मुक्तसर साहिब में ठेका कर्मचारियों ने फूंका केंद्र और राज्य सरकार का पुतला
श्री मुक्तसर साहिब ठेका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब: ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार को दशहरा के अवसर पर कर्मियों को स्थायी न किए जाने के विरोध में वाटर वर्क्स परिसर में राज्य सरकार और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। 

पिछली सरकारों के नक्शे कदम पर चल रही आप सरकार

इस मौके मोर्चा के प्रदेश सह सचिव अजय कुमार, सर्किल प्रधान राकेश कुमार, डिवीजन प्रधान अंग्रेज सिंह एवं सचिव मनिंदर सिंह ने कहा कि समूह सरकारी विभागों के ठेका कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा करके सत्ता में आई आप सरकार भी पिछली सरकारों के नक्शे कदम पर चल रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार भी उन्हें स्थायी करने का वादा भूल गई है।

आप सरकार ने अब तक ठेका कर्मियों को नहीं किया पक्का

आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में ठेका कर्मियों को पक्का नहीं किया है। बीती 12 सितंबर को हुई पैनल बैठक में वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उनकी मांगों से सहमति जताते हुए 15 सितंबर तक प्रोसीडिंग पत्र जारी करने और 30 सितंबर तक मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक कराने का भरोसा दिया था, लेकिन इस तरफ कुछ नहीं किया गया है।

7 अक्टूबर को धूरी में स्टेट हाईवे किया जाएगा जाम

इससे साफ जाहिर है कि सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। इसी के चलते ही मोर्चा की तरफ से संघर्ष तेज करने का फैसला लिया गया है। 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के हलके धुरी में स्टेट हाईवे जाम किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मोर्चा अब सरकार की चालों में नहीं आएगा और हर हालात में सात अक्टूबर से स्टेट हाइवे को जाम करके कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा। स्थायी करने की मांग की पूर्ति तक स्टेट हाइवे को जाम ही रखा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- एक कोना राजस्थान तो दूसरा हरियाणा, बेहद अनोखा है पंजाब में बसा अबाेहर शहर

यह भी पढ़ेंः- ई-स्टांप से सरकारी काम करवाने के लिए आना है तो पहले करें तैयारी, जालंधर में 24 घंटे का लग रहा समय

chat bot
आपका साथी