शहीद भगत सिंह का जन्मोत्सव मनाया

बीते दिनों एक होटल में एक संस्था की ओर से एक कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 06:26 AM (IST)
शहीद भगत सिंह का जन्मोत्सव मनाया
शहीद भगत सिंह का जन्मोत्सव मनाया

संवाद सूत्र, गिदड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब)

एमएमडीडीएवी कॉलेज, गिदड़बाहा में पीजी पंजाबी में इतिहास विभाग के प्रयास से शहीद भगत सिंह का जन्म उत्साह से मनाया गया। प्रिसिपल डॉ. आरके महाजन ने कहा कि क्रांतिकारी भगत सिंह के बलिदान को सम्मान देना चाहिए। वाइस प्रिसिपल प्रो. मनिदरजीत कौर रंधावा ने कहा कि शहीद भगत सिंह को याद को मिटाया नहीं जा सकता। उनकी सोच को लागू करना समय की मांग है। प्रो. विजय शेकर ने इतिहास चर्चा करते हुए कहा कि भगत सिंह के विचार आज के समय में महत्वपूर्ण है। राम स्वर्ण ने कहा कि भगत सिंह के इंकलाब के मायने मानव विरोधी नहीं थे। विद्यार्थियों द्वारा भाषण तथा कविता के साथ भगत सिंह के बारे में विचार पेश किए। अंत में चंदर प्रकाश ने भगत सिंह के जीवन के बारे में संक्षेप में विचार प्रकट किए। इस मौके पर जसविदर सिंह, रमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी