सिविल सर्जन दफ्तर में उच्च रक्त दबाव दिवस मनाया

सिविल सर्जन डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय कार्यालय सिविल सर्जन में अपना ब्लड प्रैशर जानो थीम अधीन विश्व उच्च रक्त दबाव दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 May 2019 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 22 May 2019 11:15 PM (IST)
सिविल सर्जन दफ्तर में उच्च रक्त दबाव दिवस मनाया
सिविल सर्जन दफ्तर में उच्च रक्त दबाव दिवस मनाया

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब

सिविल सर्जन डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय कार्यालय सिविल सर्जन में अपना ब्लड प्रैशर जानो थीम अधीन विश्व उच्च रक्त दबाव दिवस मनाया गया। इस समय डॉ. अशोक कुमार थापर, सहायक सिविल सर्जन, डॉ. कीमती लाल आनंद जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. रंजू सिगला जिला परिवार भलाई अधिकारी, डॉ. राहुल जिदल मनोरोगों के माहिर, डॉ. रश्मी चावला मनोरोगों के माहिर आदि उपस्थित थे। इस समय डॉ. सुखपाल बराड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च ब्लड प्रैशर के कारण परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी ब्लड प्रैशर की बीमारी होना, अधिक भार/मोटापा होना, शराब का अधिक उपयोग करना, अधिक नमक का उपयोग करना व गुरदे की बीमारी का होना हो सकता है। परंतु कुछ सावधानियां रखकर हम उच्च रक्त दबाव से राहत पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने शारीरिक भार को संतुलित रखा जाए, प्रतिदिन शारीरिक कसरत की जाए, कम नमक व कम चर्बी वाले संतुलित भोजन खाया जाए, हरी सब्जियां व अधिक फल खाए जाएं, शराब का अधिक उपयोग न किया जाए,तंबाकू, सिगरेट व शराब का सेवन न किया जाए समय -समय पर अपना ब्लड प्रैशर चैक करवाते रहा जाए व पैदल चलने की आदत बनानी चाहिए इत्यादि। इस समय गुरतेज सिंह जिला मास मीडिया अधिकारी, सुखमंदर सिंह जिला मास मीडिया अधिकारी व शिवपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी