अकाली दल के चक्का जाम में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी होंगे शामिल : हरप्रीत सिंह

कृषि बिल के खिलाफ अकाली दल द्वारा शुक्रवार को मलोट में चक्का जाम किया जा रहा है। पूर्व विधायक व शिरोमणी अकाली दल के महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया की केंद्र सरकार ने किसान विरोधी काला कानून लागू होने पर किसान मजदूर आढ़तिया मुनीम व अन्य कारोबार बुरी तरह से ठप होकर जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:12 AM (IST)
अकाली दल के चक्का जाम में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी होंगे शामिल : हरप्रीत सिंह
अकाली दल के चक्का जाम में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी होंगे शामिल : हरप्रीत सिंह

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : कृषि बिल के खिलाफ अकाली दल द्वारा शुक्रवार को मलोट में चक्का जाम किया जा रहा है। पूर्व विधायक व शिरोमणी अकाली दल के महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया की केंद्र सरकार ने किसान विरोधी काला कानून लागू होने पर किसान, मजदूर, आढ़तिया, मुनीम व अन्य कारोबार बुरी तरह से ठप होकर जाएंगे। शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा ही किसानों के पक्ष में आवाज उठाई है। किसानों के हक में है अकाली दल के द्वारा मलोट शहर के श्री गुरु नानक देव जी त्रिकौनी चौक में चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के प्रधान स सुखबीर सिंह बादल भी इस दौरान पहुंचकर वर्करों को संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी