लंगर बनाती महिला आग से झुलसी

फोटो संख्या 15 संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : मोहल्ला करनैल सिंह में स्थित गुरुद्वारा सा

By Edited By: Publish:Fri, 02 Dec 2016 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 02 Dec 2016 05:19 PM (IST)
लंगर बनाती महिला आग से झुलसी

फोटो संख्या 15

संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) : मोहल्ला करनैल सिंह में स्थित गुरुद्वारा साहिब में लंगर बना रही एक महिला सिलेंडर को आग लगने के कारण झुलस गई। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रेशमा रानी ने बताया कि वह अन्य महिलाओं के साथ गुरुद्वारा साहिब में लंगर की सेवा कर रही थी। इस दौरान ही गुरुद्वारा साहिब के एक सेवादार ने आकर सिलेंडर को उलटा कर दिया। जिस कारण आग भड़क कर सिलेंडर को लग गई। अभी वह संभल भी नहीं पाई थी कि आग ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला का उपचार करवा रहे गुरतेज सिंह ने बताया कि शर्म की बात है कि गुरुद्वारा साहिब का एक भी प्रबंधक महिला की सहायता के लिए आगे नहीं आया। महिला गरीब होने के कारण खुद ही कमाई कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है।

chat bot
आपका साथी