बस्ती मोहन सिंह में महिला ने घर में फंदा लगा दी जान

स्थानीय बस्ती मोहन सिंह में रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध अवस्था में मंगलवार को सुबह घर में ही फंदा लगा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 10:46 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 10:46 PM (IST)
बस्ती मोहन सिंह में महिला ने घर में फंदा लगा दी जान
बस्ती मोहन सिंह में महिला ने घर में फंदा लगा दी जान

संवाद सहयोगी,मोगा

स्थानीय बस्ती मोहन सिंह में रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध अवस्था में मंगलवार को सुबह घर में ही फंदा लगा लिया। इसका पता चलने पर पारिवारिक सदस्यों द्वारा उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय आशू पत्नी अजय कुमार निवासी बस्ती मोहन सिंह ने मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाए जाने उपरांत बिगड़ी हालत के चलते मोगा के सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां डाक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। गलती से निगल ली जहरीली दवा, मौत गांव उगोके में रहने वाले एक व्यक्ति ने गलती से जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए एएसआइ बलजिदर सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव उगोके बीमार रहता था। सोमवार को उसने घर में पड़ी जहरीली दवा का गलती से सेवन कर लिया। मृतक एक बच्चे का पिता था। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया है। संदिग्ध अवस्था में निगली जहरीली दवा,महिला की मौत गांव माछीके में रहने वाली एक महिला ने सोमवार को संदिग्ध अवस्था में किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हरपाल कौर निवासी गांव माछीके ने संदिग्ध अवस्था में जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है ।

chat bot
आपका साथी