सिविल अस्पताल में लगाया वोटर जागरूकता व सहायता कैंप

। सिविल अस्पताल में वीरवार को चुनाव तहसीलदार बरजिदर सिंह की अगुआई में वोटर जागरूकता व सहायता कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 03:44 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 03:44 PM (IST)
सिविल अस्पताल में लगाया वोटर 
जागरूकता व सहायता कैंप
सिविल अस्पताल में लगाया वोटर जागरूकता व सहायता कैंप

संवाद सहयोगी,मोगा

सिविल अस्पताल में वीरवार को चुनाव तहसीलदार बरजिदर सिंह की अगुआई में वोटर जागरूकता व सहायता कैंप लगाया गया।

इस दौरान बरजिदर सिंह ने कहा कि इस कैंप में वोटरों को अपने वोटर कार्ड बनवाने व इसमें संशोधन करने के लिए आ रही समस्या का निपटारा मौके पर किया गया। उन्होंने कहा कि इस कैंप का आयोजन कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करके किया गया है। कैंप के दौरान जिला चुनाव दफ्तर मोगा के चुनाव कानूनगो व 1950 के स्टाफ द्वारा नए वोट बनाने को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि कैंप में अपने वोट खुद रजिस्टर्ड करने संबंधी और मोबाइल पर वोटर हेल्प एप डाउनलोड कर वोट रजिस्टर्ड करने की जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी