भूमि सेहत कार्ड के अनुसार करें खाद का प्रयोग

भारत सरकार तथा डायरेक्टर खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग पंजाब के आदेश अनुसार मुख्य खेतीबाड़ी अफसर मोगा डॉ. बलदेव सिंह की अगुआई में बुधवार को गांव मटवानी में खेतीबाड़ी तथा किसान भलाई विभाग मोगा तथा कृषि विज्ञान केन्द्र मोगा द्वारा भूमि सेहत कार्ड दिवस अधीन किसान सिखलाई कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 10:28 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 10:28 PM (IST)
भूमि सेहत कार्ड के अनुसार करें खाद का प्रयोग
भूमि सेहत कार्ड के अनुसार करें खाद का प्रयोग

संवाद सहयोगी, मोगा : भारत सरकार तथा डायरेक्टर खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग पंजाब के आदेश अनुसार मुख्य खेतीबाड़ी अफसर मोगा डॉ. बलदेव सिंह की अगुआई में बुधवार को गांव मटवानी में खेतीबाड़ी तथा किसान भलाई विभाग मोगा तथा कृषि विज्ञान केन्द्र मोगा द्वारा भूमि सेहत कार्ड दिवस अधीन किसान सिखलाई कैंप लगाया गया।

इस दौरान खेती माहिरों ने किसानों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही भूमि सेहत कार्ड स्कीम बारे जानकारी दी। कैंप में किसानों को प्रेरित किया गया कि वह अपने खेत में खादों का प्रयोग भूमि सेहत कार्ड की सिफारिशों अनुसार करें। इससे किसान बेजरूरी खादों तथा कीटनाशक दवाईयों के प्रयोग को घटाकर खेती को और फायदेमंद बना सकते हैं। भूमि सेहत को सुधारने तथा जैविक मादे को बढ़ाने के लिए किसानों को फसली रहंद-खूंद (बचत) अपने खेत में ही दबाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा खेतीबाड़ी विकास अफसर डॉ. बलजिंद्र सिंह तथा डॉ. परमिन्द्र कौर (कृषि विज्ञान केंद्र मोगा) द्वारा किसानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग स्कीमों बारे अवगत करवाया गया। भू-परख अफसर डॉ. हरनेक सिंह रोडे, खेतीबाड़ी विकास अफसर, डॉ. सतविंद्र सिंह तथा डॉ. दविंद्र सिंह नेा किसानों को मिट्टी पानी परख की महत्ता बारे जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी