चारा काटने वाली मशीन चोरी, दो पर केस

थाना कोटइसे खां के गांव चूहड़चक में घर में से चारा काटने वाली पुरानी मशीन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 06:33 PM (IST)
चारा काटने वाली मशीन चोरी, दो पर केस
चारा काटने वाली मशीन चोरी, दो पर केस

संवाद सूत्र, कोटइसेखां : थाना कोटइसे खां के गांव चूहड़चक में घर में से चारा काटने वाली पुरानी मशीन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना कोटइसे खां के सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि परमजीत कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी गांव चूहड़चक ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके घर से बग्गा सिंह, बूटा सिंह निवासी गांव चूहड़चक चारा काटने वाली मशीन चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ थाना कोटइसे खां में मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी