मारपीट में तीन घायल

गांव जय सिंह वाला में बुधवार रात रंजिश के चलते हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 03:31 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 03:31 PM (IST)
मारपीट में तीन घायल
मारपीट में तीन घायल

संवाद सहयोगी, मोगा : गांव जय सिंह वाला में बुधवार रात रंजिश के चलते हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती नछत्तर सिंह पुत्र जरनैल सिंह ने बताया कि उनके बेटे के पास गांव के ही किसी युवक का आर्टिफिशियल कड़ा था, जिसको लेकर एक युवक उससे कड़ा मांगने आया, जब उसके बेटे ने कड़ा देने से मना किया तो उक्त युवक ने अपने साथियों से मिल उसके बेटे गोरा सिंह के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। जब वह अपने बेटे जग्गा सिंह व मनदीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचा तो उक्त लोगों ने उन पर लाठियों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी