समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की प्रधानमंत्री से कृषि सुधार कानून रद करने की मांग

। शहर की प्रमुख समाज सेवी संस्थाओं की बैठक सोमवार को नई अनाज मंडी में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 10:40 PM (IST)
समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की प्रधानमंत्री 
से कृषि सुधार कानून रद करने की मांग
समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने की प्रधानमंत्री से कृषि सुधार कानून रद करने की मांग

संवाद सहयोगी,मोगा

शहर की प्रमुख समाज सेवी संस्थाओं की बैठक सोमवार को नई अनाज मंडी में हुई। इसमें सोशल यंगर क्लब के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पंजाब महावीर दल के अध्यक्ष विपिन जिदल, साथी हाथ बढ़ाना वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शिव गर्ग पप्पू, सेवा समिति रजि. आर्य स्कूल रोड के अध्यक्ष राकेश बिदर हांडा, चेयरमैन कृष्ण गर्ग बिल्लू, मंगत राम बांसल, विश्व हिदू शक्ति के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष पाहुल शर्मा, गौरव गर्ग आदि शामिल हुए।

इस दौरान कृषि सुधार कानूनों पर विचार-विमर्श किया गया। समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह तीन कृषि सुधार कानून किसानों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी लाभप्रद नहीं है। इसलिए यह तय किया गया कि सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि निजी तौर पर प्रधानमंत्री को कानून रद करने के लिए एक मांग पत्र भेजें। इस बैठक में अनमोल गर्ग, हिमांशु गर्ग, अभय मित्तल, रिशी सूद, हरगुल पलता, राजन सूद, मंगत राय बासंल, मंगत राम सिगला, राजेन्द्र सिगला, प्रमोद जैन, कुलभूषण जैदका,भारत भूषण जैदका, सुनील कटारिया, अमित गोयल, मनी कुमार, मोहन लाल, सुरेश पाल, शम्मी सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिले से सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों पर 26 को दिल्ली पहुंचेंगे: : महेशरी मोगा के नेचर पार्क में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की बैठक जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह जैमलवाला की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के पंजाब उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महेशरी, सूरत सिंह कादरवाला, प्रीतम सिंह बाघापुराना व मोहन सिंह जींदड़ा ने कहा कि किसान आंदोलन में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। किसान आज भी दिल्ली के बार्डर पर बैठे हैं। बहनें घरों में घरेलू कार्यो के बाद खेतों में फसलों की देखभाल कर रही हैं। खाद, स्प्रे व फसल की सिंचाई का काम कर रही हैं। महेशरी ने कहा कि दिल्ली बार्डर पर भी लंगर तैयार करने के लिए महिलाओं ने विशेष योगदान दिया है। यह भी हकीकत है कि पुरुषों की कामयाबी के पीछे महिलाओं का ही हाथ होता है। उन्होंने कहा कि मोगा जिले से सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों पर 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होंगे। इसके लिए सभी ब्लाक अध्यक्षों, जिले के कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं कि हर गांव में जाकर किसानों को प्रेरित करें। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वे भी दिल्ली पहुंचें। इस मौके पर जिला महासचिव जगतार सिंह चोटियां खुर्द, भपेंद्र सिंह दौलतपुरा, मेजर सिंह सद्दा सिंह वाला, सुरेंद्र सिंह चोटियां, निर्मल सिंह कालिये वाला, मंजीत सिंह खोटे, गुरसेवक सिंह बाघापुराना, पाल सिंह घलकलां, निर्मल सिंह कालिये वाला, मजीत सिंह खोटे, गुरसेवक सिंह बाघापुराना,पाल सिंह घलकलां, गुरमेल सिंह डगरू, डा. कुलवंत सिंह लौहारा, निर्मल सिंह, पिशौरा सिंह, कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष, बलविदर सिंह, शाम सिंह, कुलवंत सिंह, मक्खन सिंह घलकलां आदि यूनियन सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी