महिला से मारपीट करने पर छह महिलाएं नामजद

अजीतवाल (मोगा) : थाना अजीतवाल पुलिस ने एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में छह महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानेदार मलकीत ¨सह का कहना है कि शिकायतकर्ता कर्मजीत कौर वासी गांव कोकरी वहिनीवाल ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उन्होंने दो परिवारों को अपने खेत में काम करने के लिए रखा था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Sep 2018 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 06:15 PM (IST)
महिला से मारपीट करने पर छह महिलाएं नामजद
महिला से मारपीट करने पर छह महिलाएं नामजद

संस, अजीतवाल (मोगा) : थाना अजीतवाल पुलिस ने एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में छह महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानेदार मलकीत ¨सह का कहना है कि शिकायतकर्ता कर्मजीत कौर वासी गांव कोकरी वहिनीवाल ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उन्होंने दो परिवारों को अपने खेत में काम करने के लिए रखा था। इस दौरान उन्होंने उक्त परिवारों को अपना पुराना खाली पड़ा मकान रहने के लिए दे रखा था। इसी के चलते कुछ दिनों से मकान खाली करवाने को लेकर उनमें विवाद चल रहा था, जिसके चलते दो सितंबर को आरोपित गीता, सुमनी और उसकी बहन कर्मजीत समेत उनकी मां मंजू, राधा और राधा की मां ने शिकायतकर्ता महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घायल अवस्था में पीड़ित महिला को ढुडीके में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर सभी छह आरोपित महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी