पावरकॉम कर्मियों को किया सम्मानित

मोगा कोरोना महामारी के दौरान पावरकॉम कर्मियों द्वारा निभाई ड्यूटी को लेकर शिवसेना हिदुस्तान द्वारा 66 केवी सब स्टेशन फोकल प्वाइंट मोगा के इंचार्ज सुखविदर सिंह एसएसए तथा अन्य स्टाफ को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 11:02 PM (IST)
पावरकॉम कर्मियों को किया सम्मानित
पावरकॉम कर्मियों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, मोगा

कोरोना महामारी के दौरान पावरकॉम कर्मियों द्वारा निभाई ड्यूटी को लेकर शिवसेना हिदुस्तान द्वारा 66 केवी सब स्टेशन फोकल प्वाइंट मोगा के इंचार्ज सुखविदर सिंह एसएसए तथा अन्य स्टाफ को सम्मानित किया गया। शिवसेना हिदुस्तान के प्रदेश उपाध्यक्ष राम बचन राय ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण लोगों का घरों में रहना यकीनी बनाने के लिए तथा अस्पतालों में चल रही मशीनों को निरंतर सप्लाई देने में पावरकॉम कर्मचारियों का अहम रोल रहा है। अगर बिजली सप्लाई निर्विघ्न चलेगी, तभी डॉक्टरों द्वारा इलाज सही ढंग से किया जाएगा। घरों में बच्चों को गर्मी से राहत, मंनोरजन के साधन सभी बिजली से चलते हैं। इसमें पावरकॉम की भूमिका अहम रही है। इस मौके पर हरजिदर सिंह, शेर सिंह एसएसए, राम राज सैनी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी