वातावरण को बचाना समय की मुख्य जरूरत : परमजीत सिद्धू

स्थानीय सब जेल मोगा में दीवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Oct 2019 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 28 Oct 2019 04:28 PM (IST)
वातावरण को बचाना समय की मुख्य जरूरत : परमजीत सिद्धू
वातावरण को बचाना समय की मुख्य जरूरत : परमजीत सिद्धू

संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय सब जेल मोगा में दीवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जेल सुपरडेंट परमजीत सिंह सिद्धू की अगुआई में रविवार को मनाए गए दीवाली के त्यौहार मौके श्री सहज पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस उपरांत गुरू का लंगर अटूट वितरित किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन दौरान सुपरडेंट परमजीत सिंह सिद्धू ने सभी को दीवाली के त्यौहार की महत्ता संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीवाली आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी को नशों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। सिद्धू ने वातावरण संबंधित बातचीत करते कहा कि प्रदूषित हो रहे वातावरण को बचाना हम सभी का प्रारंभिक फर्ज है। उन्होंने कहा कि हमें वातावरण प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दूसरे को भी जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर बंदियों समेत जेल का स्टाफ उपस्थित था।

chat bot
आपका साथी