संजीव बने कांग्रेस के ऑर्गनाइजर वर्कर

समाजसेवी संजीव बठला को कांग्रेस का आर्गेनाइजर कार्यकर्ता नियुक्त किया गया है। संजीव बठला ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे तनदेही से निभाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 10:53 PM (IST)
संजीव बने कांग्रेस के ऑर्गनाइजर वर्कर
संजीव बने कांग्रेस के ऑर्गनाइजर वर्कर

संवाद सहयोगी, मोगा : समाजसेवी संजीव बठला को कांग्रेस का आर्गेनाइजर कार्यकर्ता नियुक्त किया गया है। संजीव बठला ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे तनदेही से निभाएंगे। उन्होंने अपनी नियुक्त पर विधायक डॉ. हरजोत कमल का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि एकनूर सेवादल के पंजाब अध्यक्ष के तौर पर समाज सेवी कार्य के तहत शुगर चेकअप कैंप लगाना, बच्चों की शिक्षा में सहायता करना, स्वच्छ भारत के तहत सफाई अभियान, शहर को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण करना जैसे समाज सेवी कार्य किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी