भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के निमंत्रण कार्ड जारी

। अंतरराष्ट्रीय इस्कान प्रचार समिति मोगा के नेतृत्व में छह जुलाई को मोगा में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 10:27 PM (IST)
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के निमंत्रण कार्ड जारी
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के निमंत्रण कार्ड जारी

संवाद सहयोगी,मोगा

अंतरराष्ट्रीय इस्कान प्रचार समिति मोगा के नेतृत्व में छह जुलाई को मोगा में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राइटवे एयरलिक के डायरेक्टर देवप्रिय त्यागी के दफ्तर में रथ यात्रा समारोह के निमंत्रण कार्ड जारी किए गए।

त्यागी ने बताया कि इस्कान प्रचार समिति के प्रमुख हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों से मोगा पहुचेंगे। छह जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी। ये यात्रा थाना सिटी-1 से शुरू होकर कोर्ट रोड, रेलवे रोड, चैंबर रोड, प्रताप रोड, मेन बाजार, देव होटल, आर्य स्कूल रोड, स्टेडियम रोड से होती हुई गीता भवन मंदिर में पहुंच कर संपन्न होगी। यहां पर महा प्रसाद व भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि रास्ते में जगह-जगह रथ यात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में लोगों के लिए फल, ठंडे मीठे जल की

छबील, लड्डू वितरण भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। रथ यात्रा

का विश्राम छह जुलाई को मोगा में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल के निवास स्थान पर होगा। उन्होंने कहा कि शहर वासियों के अलावा इस्कार प्रचार समिति से जुड़े हुए सभी श्रद्धालुओं से इस रथ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सुझाव व सहयोग देकर प्रभु जगन्नाथ जी का

आशीर्वाद प्राप्त करें।

इस दौरान समिति के चेयरमैन देवप्रिय त्यागी, उप चेयरमैन नवदीप गुप्ता, अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव विजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सिगला, उपाध्यक्ष मनोज गर्ग, विक्की मोगा वाला, संजीवन खन्ना, हितेश गुप्ता, सौरव शर्मा, वरुण भल्ला, हरमन गिल, बंटू जायवाल, हर्ष अरोड़ा, मुकेश चावला, अशोक

ग्रोवर, रजनीश राजा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, सुभाष सहगल, संजीव अग्रवाल, एसके बांसल, सुशील मिड्डा के अलावा शहर की समाजसेवी, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी