क्वारंटाइन एनआरआइ को उपलब्ध कराया जरूरत का सामान

क्वारांटाइन किए गए एनआरआइ को अग्रवाल समाज सभा के पंजाब प्रधान डॉ. अजय कांसल के नेतृत्व में पानी टुथ ब्रुश पेस्ट नहाने और कपड़े धोने का साबुन तेल डिटर्जेंट आदि सामान नगर निगम के कार्यकारी इंजीनियर नछत्तर सिंह व गगन कलेर की उपस्थिति में उपलब्ध कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 05:54 PM (IST)
क्वारंटाइन एनआरआइ को उपलब्ध कराया जरूरत का सामान
क्वारंटाइन एनआरआइ को उपलब्ध कराया जरूरत का सामान

संवाद सहयोगी, मोगा : विदेश से वापस लौटकर डीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन में क्वारांटाइन किए गए एनआरआइ को अग्रवाल समाज सभा के पंजाब प्रधान डॉ. अजय कांसल के नेतृत्व में पानी, टुथ ब्रुश, पेस्ट, नहाने और कपड़े धोने का साबुन, तेल, डिटर्जेंट आदि सामान नगर निगम के कार्यकारी इंजीनियर नछत्तर सिंह व गगन कलेर की उपस्थिति में उपलब्ध कराया। डॉ. कंसल का कहना है कि क्वारंटाइन किए लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने अग्रवाल समाज सभा के इस सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस अवसर पर कार्यकारी इंजीनियर नछत्तर सिंह, गगन कलेर, तरुण बांसल, हरीश कांसल, प्रियव्रत गुप्ता, ऋषिराज गर्ग, दीपक जिन्दल विशेष रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी