त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन

संवाद सहयोगी मोगा आगामी दिनों आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस की ओर से मंगलवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 10:43 PM (IST)
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन

संवाद सहयोगी, मोगा

आगामी दिनों आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस की ओर से मंगलवार को शहर में डाग स्कवायड टीम के साथ सर्च आपरेशन चलाया गया। इस सर्च आपरेशन की अगुआई डीएसपी (सिटी) बरजिदर सिंह भुल्लर द्वारा की गई। इस दौरान टीम ने बस स्टैंड, मेन बाजार, होटल, सन्नी टावर के आसपास जांच की।

गौर रहे कि सात माह लाकडाउन के बाद सभी दुकानें व बाजार सामान्य दिनों की तरह खुल चुके है और बाजारों में भी लोगों की चहल-पहल है। इसके मद्देनजर पुलिस ने भी त्योहारों को देखते हुए शहर में चौकसी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

इस बारे में डीएसपी बलजिदर सिंह ने बताया कि यह सर्च आपरेशन रोज चलेगा। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल के दिशा-निर्देश के तहत शहर के लोगो की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे सुरक्षा के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपने आसपास यदि कोई शरारतीतत्व या संदिग्ध वस्तु दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

chat bot
आपका साथी