रिवाल्वर और कारतूस अदालत में ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार

एक मामले में नामजद व्यक्ति की ओर से अदालत में पेशी के मौके रिवाल्वर व कारतूस अदालत में लेकर जाने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 12:33 AM (IST) Updated:Mon, 19 Aug 2019 06:33 AM (IST)
रिवाल्वर और कारतूस अदालत में ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार
रिवाल्वर और कारतूस अदालत में ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा : एक मामले में नामजद व्यक्ति की ओर से अदालत में पेशी के मौके रिवाल्वर व कारतूस अदालत में लेकर जाने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार अमरीक सिंह ने बताया कि सिपाही प्रभजोत सिंह नायब कोर्ट बा-अदालत सुपिन्दर सिंह जौहल जेएमआईसी मोगा ने पुलिस को दर्ज करवाए कि वह माननीय अदालत में बतौर नायब कोर्ट लगा हुआ है और शनिवार को करीब 3 बजे सुखदेव सिंह पुत्र बंतता सिंह निवासी गांव मल्ला मेघा जिला फिरोजपुर जो मुकदमा नंबर 15 /18 धारा 379,411 के तहत थाना कोट इसे खां में नामजद है, वह बा-अदालत सुपिन्दर सिंह जौहल जेएमआइसी मोगा में उपस्थित होने के लिए आया जो 32 बोर पिस्तौल समेत 9 कारतूस अदालत में दाखिल हो गया। जिसको गिरफ्तार करके उसके खिलाफ हथियार एक्ट के अंतर्गत थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी