प्रतिबंध के बावजूद रिवाल्वर लेकर घूमता युवक गिरफ्तार

। थाना सिटी साउथ पुलिस ने बिना प्रशासनिक मंजूरी के हथियार लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को 32 बोर की रिवाल्वर और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 05:30 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 05:30 AM (IST)
प्रतिबंध के बावजूद रिवाल्वर लेकर  घूमता युवक गिरफ्तार
प्रतिबंध के बावजूद रिवाल्वर लेकर घूमता युवक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा

थाना सिटी साउथ पुलिस ने बिना प्रशासनिक मंजूरी के हथियार लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को 32 बोर की रिवाल्वर और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ नेस्ले क्लब के पास शुक्रवार को दोपहर बाद गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने चौक की ओर पैदल जा रहे एक व्यक्ति की कमीज के नीचे हथियार जैसा कुछ लटका हुआ देखा। शक के आधार पर उन्होंने नवदीप सिंह निवासी जलालाबाद पूर्वी को रोक कर जांच की तो उससे 32 बोर की रिवाल्वर मिले। रिवाल्वर में छह कारतूस लोड किए हुए थे। पूछताछ करने पर नवदीप सिंह ने रिवाल्वर का तो लाइसेंस दिखा दिया, धारा 144 लगी होने के कारण हथियार लेकर घूमने की प्रशासनिक मंजूरी से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर के जारी आदेशों पर कार्रवाई करते हुए नवदीप को काबू कर लिया। प्लाट पर कब्जा करने के आरोप में सात पर केस थाना सिटी साउथ के अतंर्गत आते पहाड़ा सिंह चौक के पास एक प्लाट की दीवार गिराकर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना सिटी साउथ में तैनात हवलदार दिलदार सिंह ने बताया कि साधु सिंह पुत्र पहाड़ा सिंह निवासी पहाड़ा सिंह चौक ने 28 जनवरी को पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 19 दिसंबर 2020 को रात्रि 11 बजे उसके सात कनाल 11 मरले प्लाट की दीवार को गिराकर गुरदीप सिंह और उसके साथियों ने कब्जा करने की कोशिश की। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस ने जांच के बाद गुरदीप सिंह समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी