साई पालकी यात्रा निकाली

मोगा : स्थानीय मथुरा नगरी स्थित श्री शिव साई मंदिर में वीरवार की रात साई संकीर्तन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jan 2019 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 05:40 PM (IST)
साई पालकी यात्रा निकाली
साई पालकी यात्रा निकाली

संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय मथुरा नगरी स्थित श्री शिव साई मंदिर में वीरवार की रात साई संकीर्तन का आयोजन किया गया।

इस दौरान साई पालकी निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया इस उपरांत गणपति आराधना से साई का गुणगान आरंभ किया। रेणुका शर्मा ने बिगड़ी मेरी बनादे मेहरा वाले साई.., साई जी तेरे दर ते होईयां मुरादां पुरिया.., सुनले फरियाद मेरे मालका मेरी.., प्रभु के चरणों में भक्तों का ठिकाना है.., नौकर रखलो जी अपने दरबार का.,जैसे भजनों से भक्ति रस बिखेरा। समागम में साई जी का भव्य दरबार आस्था का केंद्र रहा। इस अवसर पर महिला मंडल की रेनू शर्मा ,जोगिन्दर पांडे,राज कुमार गांधी के अलावा अन्य हाजिर थे ।

chat bot
आपका साथी