तीज उत्सव : महिलाओं ने पंजाबी बोलियों पर डाला गिद्दा

। मोगा फोटोग्राफर एसोसिएशन ने संधू बैंक्वेट हाल में हरियाली तीज उत्सव मनाया। महिलाओं ने झूले झूलकर और पारंपरिक नृत्य के साथ पंजाबी बोलियां तथा लोकगीत गाकर पर्व को मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 04:40 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 04:40 PM (IST)
तीज उत्सव : महिलाओं ने पंजाबी बोलियों पर डाला गिद्दा
तीज उत्सव : महिलाओं ने पंजाबी बोलियों पर डाला गिद्दा

संवाद सहयोगी,मोगा

मोगा फोटोग्राफर एसोसिएशन ने संधू बैंक्वेट हाल में हरियाली तीज उत्सव मनाया। महिलाओं ने झूले झूलकर और पारंपरिक नृत्य के साथ पंजाबी बोलियां तथा लोकगीत गाकर पर्व को मनाया।

महिलाओं ने हरी व लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई थीं। माथे पर टिक्का और फुलकारी पहनकर पंजाबी पहरावे में महिलाओं ने गिद्दा डाला। वहीं हाथों पर सजी मेहंदी की महक और रंग-बिरंगे वस्त्रों की चमक से माहौल खुशनुमा हो गया। मोगा फोटोग्राफर एसोसिएशन के प्रधान रमन कौशल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हमें हमारी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। तीज पंजाबी सभ्याचार से जुड़ा हुआ पर्व है। ऐसे त्योहार हमें अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की बात कही। कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए महिलाओं ने एक मिनट गेम और सरप्राइज गेम में भाग लिया। समागम के समापन पर परम प्रीत कौर मिसेज तीज बनी उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिीशन के अध्यक्ष रमन कौशल, सचिव प्रदीप अरोड़ा, कैशियर मोहित शर्मा, डिपल खुराना, रोहित शर्मा, सतनाम सिंह, अमित म् ाित्तल, मनजिदर पाल ,राकेश सिगला, गौरव मिगलानी,आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

राजू

chat bot
आपका साथी