स्वच्छता अभियान में मांगा लोगों का सहयोग

मोगा : जिस प्रकार देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में स्वच्छता लाने के लिए स्वच्छ भारत का नारा दिया गया है। उसी तहत लोगों को भी स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग देना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jan 2019 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 05:43 PM (IST)
स्वच्छता अभियान में मांगा लोगों का सहयोग
स्वच्छता अभियान में मांगा लोगों का सहयोग

संवाद सहयोगी, मोगा : जिस प्रकार देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में स्वच्छता लाने के लिए स्वच्छ भारत का नारा दिया गया है। उसी तहत लोगों को भी स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग देना चाहिए। यह बात शुक्रवार को एक बैठक दौरान नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल ने कही।

अनिल बांसल ने कहा नगर निगम की ओर से जब अकालसर रोड़ कूड़ा उठवाया जा रहा था, लेकिन आस पास के घरों में निजी तौर पर कूड़ा उठाने वाली सफाई सेविका द्वारा अकालसर रोड के डंप की सफाई करने के बाद मात्र कुछ ही मिनट में वहां पर कूड़ा लाकर गिरा दिया। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि अगर हर आदमी अपना फर्ज समझते हुए सुबह 11 बजे तक कूड़ा डंप पर कूड़ा फैकने का कार्य करे तो सड़कों पर कूड़े के ढेर नजर नहीं आएगा। क्योंकि कूड़ा उठाने वाली निजी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा करीब 12 बजे तक कूड़ा उठा लिया जाता है। लेकिन उक्त समय के बाद जब कोई आदमी कूड़ा डंप पर कूड़ा फेंकता है तो वह कूड़ा अगले दिन 12 बजे तक सड़क पर बिखर कर रह जाता है। बांसल ने कहा कि हम अपने घरों में गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग करके जहां खाद बना सकते है। वही कूड़े की समस्या से कई हद तक निजात पाने में योगदान दे सकते है।

chat bot
आपका साथी