छोटा हाथी पलटने से एक की मौत, छह घायल

मोगा : कस्बा निहाल ¨सह वाला के गांव हिम्मतपुरा के पास वीरवार को शादी समागम से लौट रहे एक व्यक्ति की छोटा हाथी पलट जाने से मौत हो गई व छह लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 11:05 PM (IST)
छोटा हाथी पलटने से एक की मौत, छह घायल
छोटा हाथी पलटने से एक की मौत, छह घायल

संवाद सहयोगी, मोगा : कस्बा निहाल ¨सह वाला के गांव हिम्मतपुरा के पास वीरवार को शादी समागम से लौट रहे एक व्यक्ति की छोटा हाथी पलट जाने से मौत हो गई व छह लोग घायल हो गए।

घायलों में एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गांव हिम्मतपुरा में एक विवाह में शामिल होकर वापस निहाल ¨सह वाला को छोटे साथी पर सवार होकर जा रहा था कि अचानक छोटा हाथी एक गड्डे में टकराकर पलट गया। जिसके कारण छोटा हाथी में सवार जसवीर ¨सह पुत्र लछमन ¨सह निवासी निहाल ¨सह वाला की मौका पर मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मोगा व फरीदकोट के मेडिकल कालेज फरीदकोट ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। पुलिस चौकी बिलासपुर ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।

chat bot
आपका साथी