मलेशिया भेजी पत्नी को मोगा में देख किया हंगामा

मोगा मोगा के मटटा वाला वेहड़ा की रहने वाली एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मलेशिया भेजने के बाद मोगा में अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख पीड़ित के परिवार की ओर से हंगामा किया गया। वही मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत करवा जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 10:41 PM (IST)
मलेशिया भेजी पत्नी को मोगा में देख किया हंगामा
मलेशिया भेजी पत्नी को मोगा में देख किया हंगामा

संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के मटटा वाला वेहड़ा की रहने वाली एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मलेशिया भेजने के बाद मोगा में अपनी पत्नी को किसी और के साथ देख पीड़ित के परिवार की ओर से हंगामा किया गया। वही मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत करवा जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार मट्टा वाला बेहड़ा निवासी कुलवंत कौर ने बताया कि उसकी 15 साल पहले धीरा के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसने दो बच्चों को जन्म दिया। वह पार्लर का काम करती थी और जो कमाई होती थी, उसकी कमेटी डाल देती थी। दो साल पहले वह डेढ़ लाख रुपये अपनी जेब से खर्च करके मलेशिया गई थी। जबकि उसका भाई शंकर पहले ही मलेशिया में था। जब वह मलेशिया पहुंची तो भाई ने उसकी मुलाकात रवि कुमार निवासी अजीत नगर से करवाई। इसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। वह अपने दोस्त के साथ 30 मार्च को वापस मोगा आई और दोस्त के घर चली गई थी। शनिवार की रात को दोस्त के घर माता का जागरण था। उसे जागरण के बाद रविवार को अपने पति के घर जाना था। लेकिन रात को जागरण में जो लाईट एंड साउंड लगाया गया था। वह उसके ससुराल परिवार के घर के निकट रहने वाले थे। उन्होंने उसे वहां देखकर ससुराल वालों को जानकारी दी। जिसके बाद ससुराल वालों ने उसके खिलाफ थाना सिटी वन में शिकायत दी। इस मामलें में दूसरे पक्ष के धीरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने रुपयों का इंतजाम करके अपनी पत्नी को दो साल पहले मलेशिया भेजा था। वहां जाकर उसकी पत्नी ने किसी अन्य युवक से पहले संबध बनाए , बाद में शादी रचा ली। इसके बाद मोगा आने पर उसने किसी को सूचित नही किया। शिकायत के बाद लोगों को बुलाया है थाने : एएसआइ

एएसआइ अशोक कुमार ने बताया कि रात को उन्हें अजीत नगर से फोन आया कि माता के जागरण में कुछ लोग आकर खलल डाल रहे है। वह मौके पर पहुंचे ओर खलल डालने वालों को वहां से लाकर थाने में उनसे लिखित शिकायत ली और रविवार सुबह उनको थाने में बुलाकर कारवाई करने की बात कही थी।

chat bot
आपका साथी