एलपीजी गैस सप्लाई वर्करों ने दी हड़ताल की चेतावनी

मोगा : वेदांत पार्क में इंटक से संबंधित एलपीजी गैस सप्लाई वर्कर्ज यूनियन के वर्करों की बैठक गत सायं यूनियन के अध्यक्ष राम बच्चन राय की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 10:16 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 10:16 PM (IST)
एलपीजी गैस सप्लाई वर्करों ने दी हड़ताल की चेतावनी
एलपीजी गैस सप्लाई वर्करों ने दी हड़ताल की चेतावनी

संवाद सहयोगी, मोगा : वेदांत पार्क में इंटक से संबंधित एलपीजी गैस सप्लाई वर्कर्ज यूनियन के वर्करों की बैठक गत सायं यूनियन के अध्यक्ष राम बच्चन राय की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में जिला इंटक अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर तथा प्रदेश इंटक महासचिव दविन्द्र ¨सह जोड़ा ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान शहर में एलपीजी गैस सप्लाई करने वाले रेहड़ों वालों को अनाधिकारित तौर पर कुछ प्राइवेट व्यक्तियों की ओर से रास्ते में रोककर उनको तंग-परेशान करने की घटनाओं पर रोष जताया गया। इस मौके पर इंटक अध्यक्ष विजय धीर एडवोकेट ने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सप्लाई करने वाले रेहड़ों चालकों के रेहड़े केवल गैस एजेंसी मालिक तथा फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी फूड सप्लाई अधिकारियों को साथ लेकर रास्ते में रेहड़ा रोककर चे¨कग करने का अधिकार रखते हैं। कोई प्राइवेट व्यक्ति ऐसा करने का अधिकार नहीं रखता तथा अगर कोई प्राइवेट व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसका यह कदम गैरकानूनी है। धीर ने कहा कि एलपीजी गैस सप्लाई करने वाले रेहड़ों को रास्ते में रोककर तंग परेशान करने का मामला जिला पुलिस के पास लेकर जाएंगे। यूनियन अध्यक्ष राम बच्चन राय ने कहा कि यदि गैरकानूनी तौर पर गैस सप्लाई करने वाले रेहड़ा चालकों को रास्ते में रोककर तंग परेशान करने वाले प्राइवेट व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई न हुई, तो हड़ताल करके शहर में गैस की सप्लाई ठप्प कर दी जाएगी। इस मौके प्रदेश इंटक महासचिव दविन्द्र ¨सह जोड़ा ने भी वर्करों को संबोधन किया।

chat bot
आपका साथी