स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस मनाया

मोगा डीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन मोगा में शुक्रवार को स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान कालेज के कैंपस में हवन यज्ञ करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 03:48 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 03:48 PM (IST)
स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस मनाया
स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस मनाया

संवाद सहयोगी, मोगा : डीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन मोगा में शुक्रवार को स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान कालेज के कैंपस में हवन यज्ञ करवाया गया।

इस मौके पर कालेज प्रिसिपल डॉ. एमएल जैदा ने बताया कि हवन यज्ञ दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के लिए आत्मिक शांति हेतु अरदास की गई। इस अवसर पर आचार्य दिवाकर भारती ने मंत्रों उच्चारण की रस्म अदा की। इस अवसर पर मुख्य मेहमान कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण गोपाल अग्रवाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रिंसिपल डा. एम.एल.जैदका ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद जी की जीवनी बारे अवगत करवाया। इस अवसर पर कालेज का समूह स्टाफ उपस्थित था।

chat bot
आपका साथी