भारतीय किसान यूनियन कादियां की हुई बैठक

नेचर पार्क में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन कादियां की बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला महासचिव गुलजार सिंह घलकलां और जिला प्रेस सचिव गुरमीत सिंह संधुयाना भी मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:12 AM (IST)
भारतीय किसान यूनियन कादियां की हुई बैठक
भारतीय किसान यूनियन कादियां की हुई बैठक

संवाद सहयोगी, मोगा : नेचर पार्क में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन कादियां की बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला महासचिव गुलजार सिंह घलकलां और जिला प्रेस सचिव गुरमीत सिंह संधुयाना भी मौजूद थे। घलकलां ने कहा कि मोदी सरकार नागरिकता संशोधन एक्ट लागू करके देश को जलती आग में धकेल दिया है। उन्होंने चुनाव में जो वायदे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। आज देश में सबसे बड़ा मुद्दा, बेरोजगारी व महंगाई है। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी पांच प्रतिशत से भी नीचे आ चुकी है। एक धर्म को दूसरे धर्म के लोगों से लड़ाने की साजिशें हो रही है। देश की तरक्की का रास्ता बिल्कुल बंद है। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते कहा कि पराली न जलाने वाले किसानों को 2500 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। भारतीय किसान यूनियन कादियां ने सात और फरवरी को सुल्तानपुर लोधी में डेलीगेट इजलास करवाया। इसमें सारे डेलीगेटों से सलाह लेकर कर्जे संबंधी संघर्ष करने का फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में सुखजिदर सिंह, अतर सिंह सोनू, सुरजीत सिंह, जसवीर सिंह मंदर, दिलीप सिंह जनेर, दर्शन सिंह रौली, लाभ सिंह मानूके, सुखमन्द्र सिंह धूड़कोट, हरदीप सिंह, जसवंत सिंह आदि किसान नेता व वर्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी