इमीग्रेशन कारोबारी भाजपा में शामिल

भाजपा नेता देवप्रिय त्यागी के अकाली दल में शामिल होने की अटकलों के बीच इमीग्रेशन कारोबार से संबंधित विकास कपूर सहित पांच लोगों को भाजपा में शामिल कर पार्टी ने इन अटकलों को विराम लगा दिया है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 10:53 PM (IST)
इमीग्रेशन कारोबारी भाजपा में शामिल
इमीग्रेशन कारोबारी भाजपा में शामिल

संवाद सहयोगी, मोगा

भाजपा नेता देवप्रिय त्यागी के अकाली दल में शामिल होने की अटकलों के बीच इमीग्रेशन कारोबार से संबंधित विकास कपूर सहित पांच लोगों को भाजपा में शामिल कर पार्टी ने इन अटकलों को विराम लगा दिया है। ये सभी कारोबारी देवप्रिय त्यागी के प्रयासों से भाजपा में शामिल हुए हैं।

शहर की चक्की वाली गली में आयोजित हुआ कार्यक्रम

चक्की वाली गली में हुए कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि जो लोग भाजपा की विचारधारा को मानते हैं वह कहीं नहीं जा सकते हैं, लेकिन आधे अधूरे मन जुड़े लोग किसी भी पार्टी का भला नहीं कर सकते हैं। उन्होंने भाजपा की रीति-नीति से आधार पर पार्टी में शामिल होने के लिए इमीग्रेशन कारोबारियों का पार्टी में स्वागत किया, साथ ही भरोसा दिया कि पार्टी उन्हें पूरा सम्मान देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश और देशहित एव समाज के बारे में सोचती है।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर विनय शर्मा के साथ जिला उपाध्यक्ष मुनीश मैनराय, भाजपा के शहरी मंडल अध्यक्ष विक्की सितारा, मंडल महामंत्री नानक चोपड़ा, विजय गोयल, देवप्रिय त्यागी, सत्ती चावला, दविन्द्र बराड़, अर्श बराड़, सुमित पुजाना, एडवोकेट अविनाश राणा आदि उपस्थित थे। भाजपा में शामिल होने वालों में इमीग्रेशन कारोबारी विकास कपूर, नीरज मित्तल, सौरव कपूर, विनोद मोंगा, राजेश कालिया, अंकुर पुरी, सोनू धवन, अमित बेरी, रणधीर सिंह आदि को जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इसके साथ ही गत दिवस पार्टी में शामिल हुए एडवोकेट अविनाश राणा एवं सुमित पुजाना को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

chat bot
आपका साथी