पाठशाला मंदिर में पूजन कर किया हवन यज्ञ
पाठशाला मंदिर में माता बगलामुखी का हवन यज्ञ किया गया। सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने बैठक की।
संवाद सहयोगी, मोगा : पाठशाला मंदिर में माता बगलामुखी का हवन यज्ञ किया गया। सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने पंडित अरुण शुक्ला, पवन गोतम की अगुआई में गणपति पूजन, नवग्रह पूजन व कलश पूजन किया। इस उपरांत माता बगलामुखी का पूजन किया। हवन की अग्नि में सामग्री अर्पण कर सर्वभले की प्रार्थना की। यज्ञ देवता की आरती की गई। इस दौरान पंडित अरुण शुक्ला ने बताया कि माता बगलामुखी की पूजा करने से सभी दुख दूर होते हैं। आपदाओं से रक्षा होती है। बुरी नजर से छुटकारा प्राप्त होता है, दरिद्रता दूर होती है, बनते कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं, सुख समृद्धि, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि गुप्त शत्रुओं से छुटकारा प्राप्त होता है। ऐसी माता बगलामुखी का मासिक हवन करने से दुखों से छुटकारा मिलता है। यज्ञ में अशोक कुमार कानूनगो, वरिदर सेठी, सुमन सेठी, डाक्टर यश पाल, सुमित सिगला, सुमित गर्ग, पवन कुमार जिदल ने परिवार सहित भाग लेकर विश्व कल्याण की कामना करते हुए यज्ञ में आहुतियां डाली। माता बगलामुखी जी से विश्व में फैले हुए कोविड की शांति की कामना की। माता बगलामुखी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर इस अवसर पर पंडित भूपेंद्र गौतम, दीपक शुक्ला, संजीव कुमार गौतम, युवराज शर्मा, विशाल शर्मा आदि उपस्थित थे।