छात्राओं को शुगर के खिलाफ किया जागरूक

लाला लाजपत राय इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग घलकलां में राष्ट्रीय शुगर जागरूकता दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 10:12 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 10:12 PM (IST)
छात्राओं को शुगर के खिलाफ किया जागरूक
छात्राओं को शुगर के खिलाफ किया जागरूक

संवाद सहयोगी, मोगा : लाला लाजपत राय इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग घलकलां में राष्ट्रीय शुगर जागरूकता दिवस मनाया गया।

इस मौके बीएससी. नर्सिंग दूसरे वर्ष की छात्राओं ने नाटक पेश किया। इस मौके कॉलेज के चेयरमैन केके कौड़ा और मैनेजमेंट सदस्य डॉ. रमेश बांसल, रंजीत सिंह, हीरा लाल शर्मा , मनिंद्र पाल सिंह गिल ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके प्रिसिपल रूपिंद्र कौर गिल ने कहा कि विश्व शुगर जागरूकता दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य शुगर के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर कॉलेज का समूह स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी