गौरव वर्मा चेयरमैन व विशाल अरोड़ा बने प्रधान

मोगा प्राइवेट स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन की बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से गौरव वर्मा पटवारी को एसोसिएशन का चेयरमैन नियुक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 04:56 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 04:56 PM (IST)
गौरव वर्मा चेयरमैन व विशाल अरोड़ा बने प्रधान
गौरव वर्मा चेयरमैन व विशाल अरोड़ा बने प्रधान

संवाद सहयोगी, मोगा

प्राइवेट स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन की बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से गौरव वर्मा पटवारी को एसोसिएशन का चेयरमैन नियुक्त किया। इसके अतिरिक्त विशाल अरोड़ा प्रधान, रोहित शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान व सरदार बेअंत सिंह खैरा को उपप्रधान चुना गया। इस मौके पर एसोसिएशन के नवनियुक्त चेयरमैन गौरव वर्मा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएंगे। वह बच्चों और उनके अभिभावकों को स्कूल में आने वाली हर मुश्किल को पहल के आधार पर हल करने का प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी