मारपीट में दो पक्षों के चार लोग घायल, भर्ती

मोगा के बेअंत नगर में वीरवार को दोपहर बाद हुए घरेलू विवाद में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो पक्षों के चार लोग घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 10:46 PM (IST)
मारपीट में दो पक्षों के चार लोग घायल, भर्ती
मारपीट में दो पक्षों के चार लोग घायल, भर्ती

संवाद सहयोगी मोगा : मोगा के बेअंत नगर में वीरवार को दोपहर बाद हुए घरेलू विवाद में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो पक्षों के चार लोग घायल हो गया। सभी को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती एक पक्ष के घायल गली नंबर छह बेअंत नगर मोगा निवासी पारस ने बताया कि वह अमेरिका में रहता है। 22 मार्च को भारत लौटा था। उसका ससुराली परिवार शादी के 10 वर्ष बाद भी उसके साथ विवाद करता रहा। पारस का आरोप था कि वीरवार को सुबह उसकी पत्नी निधि नारंग के साथ किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। ऐसे में उसकी पत्नी द्वारा मामले की सूचना अपने पिता सुभाष चंद्र निवासी फिरोजपुर को दी। उसका ससुर दोपहर बाद उनके घर पर पहुंचा। उसने कुछ देर बाद उनके साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके ससुर सुभाष चंद्र द्वारा उसकी 66 वर्षीय मां शकुंतला देवी से बुरी तरह मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट में जब वह अपनी मां का बचाव करने लगा तो उसके ससुर व उसकी पत्नी ने उस पर भी हमला कर दिया इस हमले में वह मां बेटा दोनों घायल हो गए जिनको आसपास के लोगों की मदद के उपरांत मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया है।

वहीं दूसरे पक्ष के घायल सुभाष चंद्र और निधि नारंग ने कहा कि उसका पति अपने परिवार के साथ मिलकर उनसे पिछले कई दिनों से मारपीट करता आ रहा था। जब उसके द्वारा मारपीट की सूचना अपने पिता सुभाष को दी तो दोपहर बाद उसका पिता उसके ससुराली घर में पहुंचा जहां पहुंचने पर उसके पति समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसके पिता व उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट में उसके पिता समेत वह खुद घायल हो गई।

chat bot
आपका साथी