महिला से मारपीट करने पर चार नामजद

थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने महिला से मारपीट करने पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:14 PM (IST)
महिला से मारपीट करने पर चार नामजद
महिला से मारपीट करने पर चार नामजद

संवाद सहयोगी, मोगा : थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने महिला से मारपीट करने पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार बलबीर सिह ने बताया कि दी शिकायत में गांव तख्तपुरा निवासी परमजीत कौर ने सुरजीत सिंह, सरमेल कौर, पीन्नू पुत्र व जगरूप सिंह पर आरोप लगाया है कि आरोपितों ने रंजिश के तहत उसके घर में घुसकर उससे और उसके पति से मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपित मौके से हथियारों समेत मौक से फरार हो गए। मारपीट के बाद उसे व उसके पति को इलाज के लिए अस्पताल निहाल सिंह वाला में भर्ती कराया गया। जहां से उसके पति जसवीर सिंह को सिविल अस्पताल मोगा में रेफर कर दिया। महिला ने मारपीट कारण कूड़े के ढेरों वाली जगह को चल रहे विवाद को बताया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी