सात नशा तस्करों के खिलाफ केस दर्ज, पांच गिरफ्तार

। जिला पुलिस ने नशीले पदार्थ बेचने का धंधा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:25 PM (IST)
सात नशा तस्करों के खिलाफ केस दर्ज, पांच गिरफ्तार
सात नशा तस्करों के खिलाफ केस दर्ज, पांच गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा

जिला पुलिस ने नशीले पदार्थ बेचने का धंधा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना सिटी वन में तैनात एएसआइ लखविदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार साहिब सिंह एक मार्च को दोपहर चक्की वाली गली के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर 300 प्रतिबंधित गोलियों समेत हरप्रीत सिंह निवासी गोदेवाला व बलविदर सिंह उर्फ दाना निवासी नानक नगरी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना सिटी वन में तैनात एसआइ वेद प्रकाश ने बताया कि सहायक थानेदार हरप्रीत सिंह सोमवार को शाम मेहिमा सिंह वाला रोड रेलवे क्रासिग के पास गश्त पर थे। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर 200 प्रतिबंधित गोलियों समेत सरवन सिंह निवासी नानक नगरी को गिरफ्तार किया। आरोपित ने बताया कि वह ये गोलियां संजय कुमार से लेकर आया है। पुलिस ने संजय कुमार निवासी इंदिरा कालोनी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

इसी तरह थाना कोट ईसे खां में तैनात सहायक थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार जगतार सिंह कोट ईसे खां के चीमा रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 600 प्रतिबंधित गोलियों समेत सुरेंद्र सिंह निवासी कंडियाल को गिरफ्तार किया।

खेत से पोस्त के पौधे जब्त किए

थाना निहाल सिंह वाला में तैनात सहायक थानेदार मंगल सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने गांव मानूके के पास गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि गांव में ही एक व्यक्ति ने अपने खेत में पोस्त की खेती की है। उन्होंने छापेमारी कर लक्खा सिंह निवासी मानूके के खेतों में 45 किलो पोस्त के पौधे जब्त किए। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।

कोकरी कलां से 42 किलो लाहन जब्त

थाना अजीत वाल में तैनात सहायक थानेदार बलविदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव कोकरी कलां में सोमवार की रात गश्त करने के दौरान 42 किलो लाहन बरामद कर किशन सिंह निवासी को कोकरी कलां को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी