हेरोइन और अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से हेरोइन प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 04:14 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 04:14 PM (IST)
हेरोइन और अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
हेरोइन और अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा

जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से हेरोइन, प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।

थाना निहाल सिंह वाला में तैनात सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने निहाल सिंह वाला के स्टेडियम के पास गश्त करते हुए गुरविदर सिंह उर्फ गोरा को आठ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, थाना सिटी वन में तैनात सहायक थानेदार अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने चक्की वाली गली के पास गश्त करते हुए जोरज मसीह निवासी मसीह नगर मोगा को पांच ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।

इसी तरह, थाना सदर में तैनात सहायक थानेदार जसविदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान गांव महेश्वरी संधुआं में कार्रवाई करते हुए करियाना की दुकान चलाने वाले जोगिदर सिंह से 290 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं। इस दौरान उन्होंने जिला तरनतारन के हरिके पत्तन से प्रतिबंधित गोलियां सप्लाई करने आए लविश कुमार को भी गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज किया। वहीं थाना बधनी कलां में तैनात सहायक थानेदार मक्खन सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव की बोडे़ में गश्त करते हुए 20 बोतल अवैध शराब समेत गुरविदर सिंह निवासी बोडे़ को गिरफ्तार करके एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

बाज आ जाएं नशे का धंधा करने वाले : इंस्पेक्टर निर्मलजीत

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मलजीत सिंह ने कहा कि जिला पुलिस मुखी ने नशे का धंधा करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के साथ कार्रवाई करने की हिदायत दी हुई हैं। वह अपने थाने के अधीन आने वाले इलाके में नशे का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसे हुए हैं। उन्होंन चेतावनी दी है कि नशे का कारोबार करने वाले लोग बाज आ जाएं, नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी