धर्मकोट में नामांकन के दौरान अकाली कार्यकर्ता ने कांग्रेसी को मारी गोली, माहौल तनावपूर्ण

धर्मकोट में नामांकन पत्र भरने के दौरान कांग्रेसी व अकाली वर्कर आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक अकाली वर्कर ने कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मार दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 02:38 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 03:46 PM (IST)
धर्मकोट में नामांकन के दौरान अकाली कार्यकर्ता ने कांग्रेसी को मारी गोली, माहौल तनावपूर्ण
धर्मकोट में नामांकन के दौरान अकाली कार्यकर्ता ने कांग्रेसी को मारी गोली, माहौल तनावपूर्ण

जेएनएन, मोगा। यहां के कस्बा धर्मकोट में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के दौरान कांग्रेसी व अकाली वर्कर आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक अकाली कार्यकर्ता ने गोली चला दी, जो कांग्रेस कार्यकर्ता की जांघ में लगी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति पर नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि नामांकन के दौरान कांग्रेस नेता श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों को लेकर अकाली दल पर निशाना साध रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने जब अकाली दल के खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो अकाली कार्यकर्ता गुस्से में आ गए। उन्होंने कांग्रेसियों से हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी अकाली कार्यकर्ता ने फायर कर दिया। गोली कांग्रेस कार्यकर्ता गांव दातेवाल निवासी सिमरजीत सन्नी को लगी। उसे मोगा के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। धर्मकोट में माहौल तनावपूर्ण बनी हुई है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी