अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में किया श्री रामायण का पाठ

स्थानीय अमृतसर रोड स्थित अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्री रामायण के पाठ दौरान कथा करते पंडित राजेश गौड़ ने बताया कि हमेशा श्री राम के आदर्शों को अपनाने से जीवन में कभी कोई क्लेश नहीं होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:56 PM (IST)
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में किया श्री रामायण का पाठ
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में किया श्री रामायण का पाठ

संवाद सहयोगी, मोगा

स्थानीय अमृतसर रोड स्थित अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्री रामायण के पाठ दौरान कथा करते पंडित राजेश गौड़ ने बताया कि हमेशा श्री राम के आदर्शों को अपनाने से जीवन में कभी कोई क्लेश नहीं होगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखो।

उन्होंने कहा कि श्री राम कथा घर चलाना सिखाती है। घर में शांति कैसे रखी जाएं, ये सब राम कथा हमें सिखाती है। राम कथा हमें अच्छा मानव बनाती है। आशीर्वाद, प्यार और सम्मान अगर ये तीन चीजें किसी को मिल जाएं तो उस इंसान के जीवन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। रामायण से हमें जीवन में क्या करना है और क्या नहीं इसकी भी प्रेरणा मिलती है। राजेश गौड़ ने कहा कि प्रभु राम जानते थे कि कलयुग में लोग संस्कृत से धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे और यह प्रमाण भी है। हम सब के मध्य हमारे घरों में संस्कृत अब पढ़ाई नहीं जाती और बाल्मीक बाबा ने जो रामायण लिखी है वह संस्कृत में है वह हमारी पहुंच से थोड़ी दूर है। इसलिए भगवान राम ने गोस्वामी तुलसीदास बाबा को कहा आप उनके चरित्रों का गायन कीजिए। तुलसीदास जी सोच में पड़ गए। तब वहा खड़े हनुमान जी बोले चिता मत कीजिए जब तक रामायण पूरी नहीं हो जाती मैं पल-पल आपके साथ रहूंगा और जब भी कहीं इधर उधर हो गए तो मैं आपको सही मार्गदर्शन दूंगा। उन्होंने कहा कि हमे रामायण का अनुकरण करना चाहिए। संकीर्तन के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने मधुर भजनों का गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी