नगर सुधार ट्रस्ट के प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण

नगर सुधार ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन विनोद बांसल ने मंगलवार को ट्रस्ट की तरफ से शुरू किये गए कार्यो का जायडा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 05:51 PM (IST)
नगर सुधार ट्रस्ट के प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण
नगर सुधार ट्रस्ट के प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण

संवाद सहयोगी, मोगा : नगर सुधार ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन विनोद बांसल ने मंगलवार को ट्रस्ट की तरफ से शुरू किये गए कार्यो का जायडा लिया।

इस मौके पर उनके साथ कार्य साधक अफसर व अन्य स्टाफ भी उपस्थित था। बांसल ने ट्रस्ट अधीन शहीद ऊधम सिंह नगर का जायजा लिया । उन्होंने शहीद ऊधम सिंह नगर में सफाई करवाने के भी निर्देश दिए। इस के अलावा उन्होंने सूबेदार जोगिंद्र सिंह कांप्लेक्स, राजीव गांधी कांप्लेक्स, शहीद भक्त सिंह मार्केट आदि का जायजा लिया। इस उपरांत लाल बहादुर शास्त्री कांप्लेक्स मार्केट का निरीक्षण दौरान सड़को की सा़फ - सफाई करने, सीवर लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम मोगा की तरफ से पुलिस थाना नं 1के पीछे खाली पड़े स्थानों में कूड़ा करकट फेंकने पर नोटिस लेते इस को तुरंत बंद करवाने और वहां समय सीमा सफाई करवाने की भी हिदायत दी। उन्होंने आर•ाी तौर पर पार्किंग बनाने के लिए भी निर्देश जारी किए । उन्होंने कहा कि वह विधायक डॉ. हरजोत कमल के साथ कदमताल करते उन की तरफ से शहर को सुंदर बनाने के सपने को तनदेही से पूरा करेंगे।

chat bot
आपका साथी