कार से टक्कर मारने वाले सरपंच के बेटे पर केस

थाना बधनीकलां पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से व्यक्ति को टक्कर मार घायल करने के आरोप में सरपंच के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Mar 2020 04:24 PM (IST) Updated:Sun, 22 Mar 2020 04:24 PM (IST)
कार से टक्कर मारने वाले सरपंच के बेटे पर केस
कार से टक्कर मारने वाले सरपंच के बेटे पर केस

संवाद सहयोगी, मोगा : थाना बधनीकलां पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से व्यक्ति को टक्कर मार घायल करने के आरोप में सरपंच के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार सेवक सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह पुत्र करतार सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी राऊके कलां ने आरोप लगाया है कि जब वह अपना पालतू कुत्ता घुमाने के लिए गया था तो गांव रनिया के सरपंच के बेटे नवी सिंह ने अपनी बोलेरो गाड़ी पीबी-29-एस-5054 से उसे टक्कर मार दी, जिसके कारण वह घायल हो गया तथा उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे लुधियाना रैफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर लिया है।?

chat bot
आपका साथी