जमीन विवाद में भाई पर चलाई गोली, आरोपित गिरफ्त से बाहर

मोगा जमीन विवाद में भाई द्वारा भाई पर गोली चलाने के मामले में थाना मैहना पुलिस ने घायल के भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह जानकारी जांच अधिकारी थानेदार कोमलप्रीत सिंह ने दी है। मगर घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपित अभी गिरफ्त से बाहर है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 10:17 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 10:17 PM (IST)
जमीन विवाद में भाई पर चलाई गोली, आरोपित गिरफ्त से बाहर
जमीन विवाद में भाई पर चलाई गोली, आरोपित गिरफ्त से बाहर

संवाद सहयोगी, मोगा

जमीन विवाद में भाई द्वारा भाई पर गोली चलाने के मामले में थाना मैहना पुलिस ने घायल के भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह जानकारी जांच अधिकारी थानेदार कोमलप्रीत सिंह ने दी है। मगर, घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपित अभी गिरफ्त से बाहर है।

थानेदार कोमलप्रीत सिंह ने बताया कि इस बारे में शिकायत गांव मेहरो निवासी कुलविदर सिंह ने अपने भाई महेंदर सिंह के खिलाफ दी है। आरोप लगाया है कि उसका महेंदर सिंह के साथ नौ मरले प्लाट को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। इसी कारण महेंदर 21 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उसके घर आया और घर का मुख्य दरवाजा खोलते ही उसे मारने की नीयत से उस पर रिवाल्वर तान दी। रिवाल्वर तानते ही उसने उस पर सीधा फायर भी किया, लेकिन वह नीचे बैठने की वजह से फायर से बच गया। इसके बाद उसने अपने भाई महेंदर को पकड़ लिया और रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया। इस दौरान महेंदर ने एक और फायर कर दिया और इस दौरान गोली उसके बाएं हाथ की अंगुलियों के बीच से निकल गया और रिवाल्वर के रौंद भी जमीन पर गिर गए। शोर मचाने पर महेंदर अपनी कार में मौके से फरार हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया।

उधर, इस बारे में पुलिस का कहना है कि उसने आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल वह घर पर नहीं मिला है। उसे जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी