प्लास्टिक लाओ बदले में चीनी ले जाओ

गांव रंसीह कलां को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से गांव की पंचायत द्वारा प्लास्टिक के बदले लोगों को चीनी बांटी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 10:32 PM (IST) Updated:Sat, 02 Nov 2019 10:32 PM (IST)
प्लास्टिक लाओ बदले में चीनी ले जाओ
प्लास्टिक लाओ बदले में चीनी ले जाओ

तरलोक नरूला, मोगा : गांव रंसीह कलां को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से गांव की पंचायत द्वारा प्लास्टिक के बदले लोगों को चीनी बांटी जा रही है।

रंसीह कला के पूर्व सरपंच प्रीतइदंर सिंह की मां की मौजूदा सरपंच है । प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया है, जिससे गांव के लोगों ने प्लास्टिक के कूड़े को गलियों या नालियों में फेंकने की बजाय अपने घरों में स्टोर करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक न सिर्फ वातावरण के लिए नुकसानदायक है, बल्कि पशुओं के लिए भी घातक सिद्ध होता है। प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि गांव की पंचायत ने रुपिदर दीप सिंह, हरनेक सिंह, जगसीर सिंह और मनजिदर सिंह की सहायता के साथ 21 अक्तूबर को प्लास्टिक के कूड़े बदले बराबर मात्रा में मुफ्त चीनी देने के लिए पहला कैंप लगाया था, जिसमें लोगों ने काफी सहयोग दिया। अब तक प्लास्टिक के बदले ग्रामीणों को पांच क्विंटल चीनी वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह कैंप लगातार जारी रहेंगे। इस बार प्लास्टिक देने वालों को चीनी के साथ-साथ गुड़ चावल आदि भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लुधियाना की एक प्लास्टिक परिवर्तन फर्म के साथ समझौता कर लिया है, जो एकत्रित की गई प्लास्टिक की सामग्री को खरीदकर उसकी री-साइक्लिंग करगी। इसके अलावा लोगों को समान लाने के लिए थैले वितरित किए जा रहे है। इन थैलों पर जल है तो कल है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे स्लोगन भी छपवाए गए हैं, जोकि करीब 500 घरों में बांटे गए है।

chat bot
आपका साथी