उपभोक्ता अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष बने भरत गुप्ता

न्यू टाउन में उपभोक्ता अधिकार संगठन (सीआरओ) की बैठक प्रदेश अध्यक्ष पंकज सूद की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:23 AM (IST)
उपभोक्ता अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष बने भरत गुप्ता
उपभोक्ता अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष बने भरत गुप्ता

संवाद सहयोगी, मोगा : न्यू टाउन में उपभोक्ता अधिकार संगठन (सीआरओ) की बैठक प्रदेश अध्यक्ष पंकज सूद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए मोगा इकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से युवा अग्रवाल सभा के जिला प्रभारी भरत गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने के साथ अनिल मित्तल, आशु मोंगा को उपाध्यक्ष, प्रिस अरोड़ा महासचिब, हर्ष गोयल, केशव बांसल, डॉ. भगवंत सिंह मुख्य सलाहकार व गौरव गुप्ता को कैशियर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त चुने गए जिलाध्यक्ष भरत गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके हकों के प्रति जागरूक करना है। भरत गुप्ता ने कहा कि जागो ग्राहक जागो के तहत नवंबर माह में जागरूकता सेमीनार लगाने के साथ जिले में वार्ड स्तर पर नियुक्तियां की जाएगी। इस अवसर पर रिशु अग्रवाल, सोनू धवन, भरत कंडा, हरफूल सहगल, सुमित कुमार, हैप्पी, पारस वालिया, संजीव तायल, सोनू सदियोडा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी