हाई कोर्ट में जाने के साथ खिलाफ जन आंदोलन भी छेड़ेंगे सुनील गर्ग

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील गर्ग एडवोकेट शहर की स्वच्छता के मामले को लेकर सोमवार को हाई कोर्ट में रिट दायर करने के लिए रवाना होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 10:17 PM (IST)
हाई कोर्ट में जाने के साथ खिलाफ जन आंदोलन भी छेड़ेंगे सुनील गर्ग
हाई कोर्ट में जाने के साथ खिलाफ जन आंदोलन भी छेड़ेंगे सुनील गर्ग

जागरण संवाददाता,मोगा

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील गर्ग एडवोकेट शहर की स्वच्छता के मामले को लेकर सोमवार को हाई कोर्ट में रिट दायर करने के लिए रवाना होंगे। हाई कोर्ट में दाखिल करने के लिए तैयार रिट में सिर्फ नगर निगम के सफाई सेवकों का मामला ही नहीं शामिल किया गया है,बल्कि इमरजेंसी सेवा से जुड़े सरकारी मुलाजिम व मनमर्जी से कहीं भी रास्ता रोककर शहरवासियों को परेशान करने वाले लोगों के मामलों को भी शामिल किया गया है।

इसके साथ ही सुनील गर्ग एडवोकेट ने एलान किया है कि वे सिर्फ अदालत में ही नहीं जा रहे हैं, बल्कि आंदोलन के मामले में व्यापक जन आंदोलन भी छेड़ेंगे। लोगों के बीच जाकर राय शुमारी करेंगे कि मुलाजिमों की लड़ाई सरकार से होती है, लेकिन आंदोलन के नाम पर परेशान जनता को किया जाता है आखिर क्यों? इस अन्याय के खिलाफ जन जागरण किया जाएगा। श्री गर्ग का कहना है कि आंदोलन सरकार के खिलाफ है तो सरकार के लोग प्रभावित होने चाहिए। सफाई मुलाजिमों के हड़ताल के कारण किसी भी सरकारी अधिकारी या सरकार के नुमाइंदे के घर की सफाई बंद नहीं हुई। उनके घर का कचरा भी उठ रहा है, सिर्फ शहरवासियों के घर का कचरा भी उठना बंद कर दिया गया था, कचरे के ढेर भी उन्हीं स्थानों पर लगा दिए गए जहां से दिन भर जनता गुजरती है। अधिकारी तो लग्जरी कारों में गुजरते हैं, हड़ताल का असर उन पर नहीं शहरवासियों पर हो रहा है, यही वजह है कि उनकी मांगें तक सरकार नहीं मान रही है क्योंकि सरकार को हड़ताल से कोई फर्क ही नहीं है।

chat bot
आपका साथी