सुलेख लेखन में अदिति, परमिदर व गोपिका प्रथम

देव समाज पब्लिक हाई स्कूल में सुंलेख लेखन पर एक सप्ताह के वर्कशॉप के बाद आयोजित सुंलेख लेखन प्रतियोगिता में अदिति गर्ग परमिदर कौर व गोपिका खुल्लर ने पहला स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:15 PM (IST)
सुलेख लेखन में अदिति, परमिदर व गोपिका प्रथम
सुलेख लेखन में अदिति, परमिदर व गोपिका प्रथम

संवाद सूत्र, मोगा : देव समाज पब्लिक हाई स्कूल में सुंलेख लेखन पर एक सप्ताह के वर्कशॉप के बाद आयोजित सुंलेख लेखन प्रतियोगिता में अदिति गर्ग, परमिदर कौर व गोपिका खुल्लर ने पहला स्थान हासिल किया। तीनों विद्यार्थियों को प्रिसिपल नैंसी बंसल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

वर्कशॉप में हस्तलेखन विशेषज्ञ मास्टर सुभाष चंद्र मखू ने विद्यार्थियों को सरलता के साथ पंजाबी में सुंदर लिखाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छह अक्षरों के अपने बनाए फार्मूले के साथ गुरुमुखी के 35 अक्षर बनाने, सात प्रकार की हेल्पलाइन के जरिए अक्षरों को जोड़कर शब्द बनाने, मात्रा का सही प्रयोग, ब्लैक बोर्ड पर लिखने और पंजाबी की कैलीग्राफी के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। वर्कशॉप के आखिरी दिन स्कूल की प्रिसिपल नैंसी बंसल ने समापन समारोह में विद्यार्थियों को कहा कि सुंदर लिखाई करना भी एक कला है। सुंदर लिखाई करके जहां विद्यार्थी अपना विकास कर सकते हैं वहीं ये कला उनकी कमाई का साधन भी बन सकता है। प्रिसिपल नैंसी बंसल ने वर्कशॉप के लिए मास्टर सुभाष चंद्र मक्खू का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी