23 को अनाज मंडियों में हड़ताल करेंगे आढ़ती

आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में 23 नवंबर को प्रदेश भर की मंडियों में हड़ताल के आह्वान पर मोगा में भी हड़ताल का फैसला लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 10:44 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 10:44 PM (IST)
23 को अनाज मंडियों में हड़ताल करेंगे आढ़ती
23 को अनाज मंडियों में हड़ताल करेंगे आढ़ती

जागरण संवाददाता, मोगा : आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में 23 नवंबर को प्रदेश भर की मंडियों में हड़ताल के आह्वान पर मोगा में भी हड़ताल का फैसला लिया गया है।

पंजाब प्रदेश आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में प्रदेश इकाई के चेयरमैन रविंदर सिंह चीमा की अगुवाई में हुई बैठक में चीमा ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों के धान का तो भुगतान कर दिया है, लेकिन अभी तक आढ़तियों व मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया।

आढ़ती एसोसिएशन के सचिव दीपक तायल ने बताया कि मोगा जिले में भी लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा आढ़तियों व एक हजार से मजदूरों का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। आढ़तियों का ही करोड़ों रुपये का कमीशन बकाया है। ये स्थिति पूरे पंजाब भर में है। 23 नवंबर को पूरे पंजाब में मंडियों में धान व बासमती की खरीद पूरी तरह बंद रहेगी। बैठक में आढ़तियों ने एक स्वर से मांग की कि आढ़तियों का कमीशन व मजदूरों की मजदूरी का जल्द से जल्द भुगतान किया जाय, अन्यथा आने वाले दिनों में संघर्ष बड़ा रूप ले सकता है। 23 नवंबर को प्रदेश भर में बंद के दौरान मोगा में ही प्रदेश स्तरीय की रैली होगी।

बैठक में पंजाब के चेयरमैन कुलविदर सिंह, जिलाध्यक्ष रनवीर सिंह लाली, सचिव दीपक तायल, बधनीकलां इकाई के अध्यक्ष रामनिवास, अजीतवाल मंडी के अध्यक्ष जगजीत सिंह, उपाध्यक्ष प्रभजोत सिंह, अशोक बंसल, प्रदीप कुमार, रामनिवास, जगरूप सिंह, सुभाष कुमार, नवीन गोयल, गुरसेवक सिंह लवली, मदनलाल, दिनेश, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी