मनुष्य जीवन देव योनि से भी श्रेष्ठ : स्वामी ज्ञानानंद

संस, मोगा श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं श्री कृष्ण कृपा युवा विचार मंच मोगा की तरफ से स्थानीय गी

By Edited By: Publish:Fri, 30 Sep 2016 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2016 01:01 AM (IST)
मनुष्य जीवन देव योनि से भी श्रेष्ठ : स्वामी ज्ञानानंद

संस, मोगा

श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं श्री कृष्ण कृपा युवा विचार मंच मोगा की तरफ से स्थानीय गीता भवन चौक में की बुधवार की रात तीन दिवसीय गीता ज्ञान अमृत वर्षा महोत्सव समागम आरम्भ हुआ। इस पावन उत्सव में वृन्दावन धाम से पधारे परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी ने कहा की गीता एक साधारण पुस्तक या ग्रन्थ नहीं बल्कि मनुष्य के जीवन के साथ जुड़ी प्रत्येक समस्या का समाधान है। गीता जीवन जीने का अच्छा रास्ता है। अपने मन को प्रभु चरणों में लगाए ताकि हमारा मनुष्य जीवन सफल हो। वही श्रद्धालुओं ने पूंजी नाम वाली पाके में तो मालामाल हो गया, खुद खुदा रेहमत बरसाने आ गया देखो भगतों दिन सुहावना आ गया, जैसे भजनों से हाजरी लगाई। बुधवार की देर साए जैसे ही स्वामी ज्ञान नन्द जी समागम स्थल पर पहुंचे नमो नमो गुरदेव तुझको नमो नमो भक्तों के सरताज तुझको नमो नमो, के पावन स्वरों समागम गूंज उठा समिति सदस्यों ने फूलों की वर्षा कर गुरदेव का अभिनन्दन किया। समागम का आरम्भ सनातन धर्म की मर्यादा के अनुसार समिति सदस्यों ने ध्वजारोहण करके किया। ज्योति प्रचंड राइस ब्रान एसोसिएशन के सदस्यों ने की जबकि विधायक जोगिन्दर पाल जैन विशेष रूप में उपस्थित हुए। गीता पूजन मनमोहन मित्तल ने परिवार सहित किया।

स्वामी ज्ञान नन्द जी महाराज ने कहा की मनुष्य जीवन देव योनि से भी श्रेष्ठ है। मनुष्य जीवन को शास्त्रों ने भी महान माना गया है। और सत्संग मनुष्य के जीवन का आधार है। धार्मिक समागम व्यक्ति के जीवन का ¨चतन है, प्रेरणास्त्रोत है। महाभारत आज भी है। हमारे अंदर शुभ वृति उठती है वह पांडवी वृति है जो अशुभ वृति कौरवी वृति है लेकिन जीत हमेशा पांडवी वृति वालों की होती है।

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, रिपन बांसल, अशोक गोयल, स्वतंत्र गोयल, आशीष बॉबी, देव कारण मित्तल, रमन मक्कड़, हरीश धीर, राकेश जैसवाल, प्रमोद गोयल अंकुर गोयल, विशाल गोयल, अरुण बांसल, सजल गोयल, रोहित कुकरेजा, अरुणेश गोयल, ¨कशुल गोयल, रमन शर्मा, अरुण बांसल, स्पर्श गोयल, रोहित, सौरभ, साहिल, लक्की, नितीश के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी