मोगा में शिअद-भाजपा का कब्जा

जागरण न्यूज नेटवर्क, मोगा जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल ने बताया कि मोगा

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 01:01 AM (IST)
मोगा में शिअद-भाजपा का कब्जा

जागरण न्यूज नेटवर्क, मोगा

जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल ने बताया कि मोगा के 50 वार्डो के लिए 22 फरवरी को वोटिंग हुई थी। वीरवार को वोटों की गिनती के बाद अकाली -भाजपा गठजोड़ ने 32 वार्डो में कब्जा जमाया है। जबकि 17 उम्मीदवार आजाद तौर पर जीतने में सफल रहे।

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर एक से अकाली दल की मनप्रीत कौर 969 वोट लेकर चुनाव जीत गई। वार्ड नंबर दो से कांग्रेस पार्टी के मनजीत मान 1320 वोट से जीते, वार्ड नंबर तीन से भाजपा उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह सचदेवा 630 वोट से चुनाव जीत गए। वार्ड नंबर चार से अकाली दल उम्मीदवार एडवोकेट नसीब बाबा 789 वोट से जीते, वार्ड नंबर पांच से भाजपा उम्मीदवार तरलोचन सिंह गिल 998 वोट से जीते, वार्ड नंबर छह से शिअद उम्मीदवार छिंदरपाल सिंह गिल 1390 वोट से जीते, वार्ड नंबर सात से अकाली दल के न¨रदरपाल सिंह सिद्धू 1091 वोट से जीते, वार्ड नंबर आठ शिअद से चरणजीत सिंह झंडेयाना 1102 वोट से जीते, वार्ड नंबर नौ से शिअद से गोवर्धन पोपली 1530 वोटे लेकर जीते, वार्ड नंबर दस से भाजपा की रीता चोपड़ा 873 वोट से जीतीं, वार्ड नंबर 11 से आजाद अशोक धमीजा 764 वोट से जीते, वार्ड नंबर 12 से आजाद मंजीत सिंह धम्मू 1550 वोट से जीते, वार्ड नंबर 13 से आजाद जगदेव कौर 572 वोट से जीतीं, वार्ड नंबर 14 से शिअद राकेश काला बजाज 1513 वोट लेकर जीते, वार्ड नंबर 15 से शिअद के प्रेम चंद चक्की वाला 1417 वोट लेकर जीते , वार्ड नंबर 16 से शिअद के कुलदीप कौर 341 वोट से जीतीं, वार्ड नंबर 17 से शिअद के दविंदर सिंह तिवाड़ी 1041 वोट लेकर जीते, वार्ड नंबर 18 से आजाद विजय भूषण टीटू 937 वोट से जीते, वार्ड नंबर 19 से भाजपा की दलबीर कौर 718 वोट से जीती, वार्ड नंबर 20 से शिअद के बिक्कर सिंह 501 वोट से जीते, वार्ड नंबर 21 से भाजपा के राम सरूप काला 706 वोट से जीते, वार्ड नंबर 22 से भाजपा के भजन लाल सितारा 829 वोट से जीते, वार्ड नंबर 23 से भाजपा से विनय शर्मा 1336 वोट से जीते, वार्ड नंबर 24 से आजाद रमणदीप कौर गिल 605 वोट से जीती, वार्ड नंबर 25 से शिअद की गुरदेव कौर 656 वोट से जीती, वार्ड नंबर 26 से शिअद के परमिंदर सिंह 241 वोट से जीते, वार्ड नंबर 27 से शिअद के जगसीर सिंह 210 वोट से जीते, वार्ड नंबर 28 से आजाद बलदेव सिंह 478 वोट से जीते, वार्ड नंबर 29 से शिअद के जगतार सिंह 804 वोट से जीते, वार्ड नंबर 30 से शिअद की गीता रानी 961 वोट से जीती, वार्ड नंबर 31 आजाद सुरिन्द्र कौर पुरी 743 वोट से जीती, वार्ड नंबर 32 से आजाद जसमेल कौर 331 वोट लेकर जीते, वार्ड नंबर 33 से आजाद वीरभान दानव 456 वोट लेकर जीते, वार्ड नंबर 34 से कुलवंत कौर 637 वोट लेकर जीती, वार्ड नंबर 35 से शिअद के अक्षित जैन 1344 वोट शए जीते, वार्ड नंबर 36 से आजाद सुरिंदर पाल काला 419 वोट से जीते, वार्ड नंबर 37 से आजाद कुसुम बाली 1243 वोट से जीती, वार्ड नंबर 38 से शिअद के गुरमिदरजीत सिंह बब्लू 1316 वोट से जीते, वार्ड नंबर 39 से आजाद दीपिइंदर सिंह 1142 वोट से जीते, वार्ड नंबर 40 से आजाद कमलेश रानी शर्मा 1262 वोट से जीती, वार्ड नंबर 41 से आजाद अभिनव सिंगला 638 वोट से जीते, वार्ड नंबर 42 से भाजपा के अनिल बांसल 1359 वोट लेकर जीते, वार्ड नंबर 43 से शिअद की कमलेश रानी गर्ग 894 वोट से जीती, वार्ड नंबर 44 से शिअद के चरणजीत सिंह 470 वोट से जीते, वार्ड नंबर 45 से आजाद जरनैल सिंह 679 वोट से जीते, वार्ड नंबर 46 से शिअद की दर्शन कौर 442 वोट से जीती, वार्ड नंबर 47 से शिअद की पूनम रानी मखीजा 491 वोट से जीती, वार्ड नंबर 48 से शिअद के कुलविंदर सिंह गिल चक्कियां वाला 797 वोट से जीते, वार्ड नंबर 49 से शिअद के हरविंदर कौर 1071 वोट से जीती, वार्ड नंबर 50 से आजाद कृपाल सिंह 455 वोट से जीते।

chat bot
आपका साथी